महाकुंभ सावधानी
महाकुंभ सावधानी
* प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने वाले करोड़ों भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योगी सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं.
* प्रयागराज में इस समय महाकुंभ को लेकर तैयारियां चल रही हैं. आपको बता दें कि महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में एक बार होता है.
* सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते हैं. बड़े स्तर पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है. चूंकि यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं. इसलिए यहां जाने से पहले कुछ प्लानिंग कर लेना बेहद जरूरी है.
* आपकी यात्रा में किसी तरह की परेशानी न आए, इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है
* कहीं भी जाने से पहले जरूरी दस्तावेज पहले ही संभाल लें. इससे आखिरी मौके पर भागम-भाग वाली स्थिती नहीं होगी.
* महाकुंभ जा रहे हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पंजीकरण करवा सकते हैं. इसके अलाव, आप आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें
* यहां लोगों की संख्या ज्यादा आ सकती है. ऐसे में कंफर्म ट्रेन टिकट के लिए आप पहले से ही बुक कर लें. जिस दिन आपको स्नान करना है, उन तारीखों को चेक करके बुकिंग का काम निपटा लें. इससे आप आने-जाने में होने वाली परेशानी से बच जाएंगे.
* अपने साथ कुछ कैश जरूर रखें. कई बार नेटवर्क ठीक तरह से काम नहीं कर पाते. ऐसे में आपका टाइम बर्बाद हो सकता है. कैश रखने से खाने-पीने की चीजें लेने में आसानी होगी. ध्यान रखें कि ज्यादा कैश भी न रखें. कैश के साथ-साथ अपने कार्ड का भी ध्यान रखें.
* कुंभ मेले में जाने से पहले ही अपने रहने की व्यवस्था बना लें. कोशिश करें कि कम से कम सामान लेकर ही जाएं. रहने के लिए उस जगह को चुनें, जो ज्यादा दूर न हो.
* महाकुंभ में श्रद्धालु कल्पवास भी करते हैं. ऐसे लोगों के लिए काम की खबर है. महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कई चीजों को लेकर आगाह किया है.
* श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि दिन में यहां का पारा 9 डिग्री और रात के समय यह 2 डिग्री तक गिर सकता है. इसलिए पहले से इसको लेकर तैयार रहें और सावधानी बरतें.
* यात्रा करने से पहले रहने की जगह तय कर लें. यहां अपने खाने पीने का खास ख्याल रखें और सर्दी को देखते हुए साथ में गर्म कपड़े रखकर जरूर लाएं.
* इसके अलावा महाकुंभ मेला एप और मौसम की जानकारी को लेकर SACHAT और MAUSAM एप को मोबाइल में डाउनलोडर कर लें.
* जिला प्रशासन ने बुजुर्गों को भी सर्द मौसम को लेकर अलर्ट किया है. जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. वह हेल्थ चेकअप पहले से करा लें. इसके अलावा हार्ट पेशेंट, श्वास रोगी, डायबिटीज पेशेंट भी खास ध्यान रखें.
* संगम यात्रा के समय ज्यादा पैदल चलना पड़ सकता है, ऐसे में अपने साथ ORS घोल साथ में रखें.
* कल्पवास के समय खुले में दूषित खाने-पीने की चीजों को खाने से बचें.
* कोई भी दिक्कत होने पर महाकुंभ हेल्पलाइन नंबर 1920, डायल 112 और आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं.
Comments
Post a Comment